BERMO: IT की छापेमारी – बेरमो में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह के करीबी के ठिकानों
पर आज भी छापेमारी की जा रही है. अनुप सिंह के करीबी
जरीडीह स्थित लक्की सिंह के आवास में भी आईटी की टीम
ने छापेमारी की थी. रात में अलग अलग जगहों पर आईटी के अधिकारी ठहरे थे.
अनूप सिंह की रोज की कमाई
IT की छापेमारी – जब्त दस्तावेज के अनुसार अनूप सिंह की रोज की आय 1 करोड़
विधायक अनूप सिंह: आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने राज्य के नेताओं,
व्यापारियों, अफसरों और बिल्डरों के कुल 67 ठिकानों पर छापा मारा.
आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की सूचना के बाद नेताओं,
छोटे-बड़े व्यापारियों के कुल 55 ठिकानों पर छापा मारा.
इसमें कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल सिंह
उर्फ अनूप सिंह, कोयला व्यापारी अजय सिंह,
शाह ब्रदर्स और लार्ड्स इंफ्रा का नाम शामिल है.
विधायक अनूप सिंह के ठिकानों से मिले दस्तावेज से मिली जानकारी के अनुसार कोयला क्षेत्र में उनकी एक दिन की औसत
अनूप सिंह के ठिकानों पर की गयी छापामारी के दौरान कोयला क्षेत्र से मिलनेवाली राशि के ब्योरे से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. प्रारंभिक जांच के दौरान दस्तावेज में वर्णित तथ्यों से इस बात का अनुमान किया जा रहा है कि कोयला क्षेत्र से इस विधायक की आमदनी औसतन प्रति दिन एक करोड़ रुपये है. अनूप और उनके करीबियों के ठिकानों से भारी नकदी मिली है. समाचार लिखे जाने तक नोटों की गिनती पूरी नहीं हो सकी है. हालांकि एक करोड़ रुपये से अधिक नकद होने की उम्मीद जतायी जा रही है.
विधायक अनूप सिंह: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित निजी और सरकारी आवास पर भी छापा मारा गया. गोड्डा में विधायक प्रदीप यादव के करीबी माने जानेवाले ठेकेदार श्यामाकांत यादव और विनोद कुमार लाल के ठिकाने से 50 लाख रुपये नकद और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. इसके अलावा शाह ब्रदर्स के चाईबासा और लार्ड्स इंफ्रा के जमशेदपुर स्थित ठिकानों पर आयकर ने छापा मारा.
सारे राज बेपर्दा, IT अधिकारियों की गाड़ी पर BJP का स्टीकर, बेरमो में बवाल
Highlights







