Action
नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद अब कुटनीतिक तनाव लगातार जारी है। एक सप्ताह के अंदर भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के दूसरे अधिकारी को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को आधिकारिक दर्जे के मुताबिक आचरण नहीं करने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ (अवांछित) करार दिया है। इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी अधिकारी को इस आशय में कुटनीतिक विरोध पत्र जारी किया है।
यह भी पढ़ें – Ayodhya को योगी सरकार का एक और तोहफा, रामपथ, भक्ति पथ के बाद अब बनेगा….

इसके साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी तरह से अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का दुरुपयोग न करें। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर दो अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी के ऊपर लगाये गए आरोपों की जानकारी नहीं दी है लेकिन सूत्रों से खबर मिल रही है कि यह आरोप जासूसी से जुड़े एक मामले से है। Action Action Action
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मक्का और मखाना के लिए भी लागू होगा MSP, सहकारिता मंत्री ने कहा ‘सरकार…’



















