Advertisment

News 11 के मालिक अरुप चटर्जी के विरुद्ध दर्ज हुआ एक और मामला

Dhanbad- धनबाद जिला के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चन्द्र गोराई ने News 11 के मालिक अरुप चटर्जी के विरुद्ध कालूबथान ओपी में धोखाधड़ी रुपये की ठगी करने का शिकायत दर्ज करवाया है.

रोबिन चन्द्र गोराई ने अपने शिकायत में लिखा है कि वर्ष 2012 के मार्च महीने में न्यूज़ 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी के कुछ आदमी मेरे पास आये और केयर विजन चिटफंड कंपनी में निवेश करने को कहा. इस कंपनी के बारे में कई प्रलोभन दिए गए, इस प्रलोभन में आकर मेरे द्वारा 5 मार्च 2012 को दस लाख रुपये कंपनी में निवेश के लिए जमा करवाया गया, लेकिन, लगातार मांग करने के बावजूद इसकी कोई पावती नहीं दी गयी.

केयर विजन चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत

मुझे बार-बार यह कहा गया कि कंपनी के द्वारा इसका सर्टिफिकेट जारी करने के बाद वह आपको दे दिया जाएगा, लेकिन मेरे द्वारा निवेश के लिए दी गयी राशि का सर्टिफिकेट कभी नहीं दिया गया. आखिरकार, मामले की शिकायत बैंक मोड़ थाने में की गयी. तब तत्कालीन थाना प्रभारी राम प्रवेश ने अरुप चटर्जी को बुलाया, थाना प्रभारी के दबाव पर मुझे एक डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया गया. लेकिन वह चेक भी बाउंस हो गया. इसी तरह मेरा साला संजय गोराई को भी झांसे में लेकर सात लाख ग्यारह हजार रुपये कम्पनी में जमा करवाया गया था, आज तक उस रुपये का भी भुगतान नहीं हुआ. इस प्रकार झारखंड के सैकड़ों लोगों ने केयर विजन चिटफंड कंपनी में अपना निवेश किया, उस सभी का पैसा डूब गया. कई मामले कालूबथान ओपी में भी दर्ज है.

सभी बिन्दुओं पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन

इस मामले में कालूबथान ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि पूरा मामला नॉन बैंकिंग कंपनी से जुड़ा हुआ है जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, शिकायकर्ता के शिकायत के आधार पर हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है. गौरतलब है कि धनबाद कोयला व्यवसाई राकेश ओझा धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने के मामले को लेकर अरूप चटर्जी धनबाद जेल में बंद है. झारखंड के विभिन्न जिलों में उन पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं. दर पर दर सभी मामलों में पुलिस अपना तफ्तीश कर रही है.

News 11 Bharat के रांची दफ्तर में साइबर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...