दहेज की खातिर बलि चढ़ी एक और बेटी, 3 वर्ष का बच्चा है लापता

पटना: राजधानी पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। इसके साथ ही 3 वर्ष का एक बच्चा भी लापता है। मामले में मृतिका के पिता अजय यादव ने बताया कि 2020 में बेटी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से पनसारी गांव निवासी अशोक यादव के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग बाइक और दहेज में रुपए की मांग करने लगे थे।

उनकी मांग पूरी नहीं करने पर मेरी बेटी को प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट करने लगे। शुक्रवार को गांव के लोगों ने सूचना दी कि बेटी की मौत हो गई है। जब हम पहुंचे तो शव कमरे में पड़ा था जबकि ससुराल के सभी लोग फरार थे। मृतिका का एक 3 वर्ष का बेटा था वह भी लापता है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...