Advertisment

पूजा के हत्यारों की गिरफ्तारी और अबोध बच्चे की मांग को लेकर एसपी से गुहार

जमशेदपुरः- पूजा कुमारी के हत्यारों की गिरफ्तारी और उसके एक साल के बच्चे की मांग को लेकर पूजा के मायके वालों ने एसपी कार्यालय में फरियाद लगाया है। बता दें कि राखी बंधन के दूसरे दिन पूजा कुमारी की लाश उसके ससुराल कदमा का शास्त्री नगर में मिली थी। मायके वालों का कहना है कि पूजा कुमारी की शादी 2019 में हुई थी। ससुराल वाले लगातार उसका उत्पीड़न कर रह थे। राखी के दिन वह मायके आई थी और राखी बांध तुरन्त ससुराल वापस लौट गयी। अचानक दूसरे दिन ससुराल वालों ने बताया कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है। जब मायके वाले गये तो देखा कि मृतक पूजा के शरीर पर चोट के कई निशान है। मायके वालों का कहना था कि पूजा की हत्या की गई थी। मायके वालों ने ही मृतक पूजा के पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। लेकिन अब तक दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।मायके वालों ने एसपी से मिलकर दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी करने और मृतक पूजा के एक साल के बच्चे की मांग कर रहे है। मायके वालों का कहना है कि एसपी कार्यालय में उनकी फरियाद सुनी नहीं जा रही है।

 रिपोर्टः लाला जूबीन

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...