अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

रांची:  केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कृषि मंत्रालय व किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा.

उन्हें नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद जिम्मेदारी सौंपी गयी है. साथ ही शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में एमओएस के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इससे पूर्व राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल व रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा स्वीकार किया।

Share with family and friends: