छात्र की अपहरण कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का रखा था इनाम

गया : गया में छात्र का अपहरण कर फिरौती नहीं देने पर हत्या कर फेंके जाने मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम अमित कुमार बताया जाता है जो कि नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह पूर्व में भी गया में हत्या मामले में जेल जा चुका है। हालांकि छात्र की अपहरण कर हत्या मामले में पूर्व में गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि तीसरा आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था जिसे गया स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते महीने शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक छात्र गया के मिर्जा गालिब कॉलेज में पढ़ने गया था तभी वह घर नहीं पहुंचा। इस बीच उसके परिजनों को छात्र की अपहरण करने का धमकी वाला कॉल आया था और फिरौती की डिमांड किया गया था। जब फिरौती की डिमांड पूरा नहीं किया गया तो शेरघाटी थाना क्षेत्र में ही एक पूल के नीचे उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। इस मामले में पूर्व में दो अपराधियों के गिरफ्तारी की जा चुकी थी। वहीं मुख्य आरोपी अमित कुमार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी गया स्टेशन के समीप से किया गया है। इस तरह से कूल इसमें शामिल रहे तीन अपराधियों के गिरफ्तारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़े : नकली दवा का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध दवा जब्त

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Utpad Sipahi Exam 2023: उत्पाद सिपाही Paper Leak ठगी मामले में...

झारखंड हाईकोर्ट ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में पेपर लीक के नाम पर ठगी के आरोपी मुकेश कुमार उर्फ शेर सिंह को जमानत...

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...