बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने CSP संचालक को मारी गोली

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं बाजार पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी। जख्मी संचालक को गोली दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से पर लगी है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

उधर, घटना के बाद हथियारबंद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर आसपास इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना पाकर गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, जख्मी संचालक गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं गांव निवासी स्व. चंद्रमा सिंह का 42 वर्षीय पुत्र सागर प्रताप सिंह है। वह पेशे सीएसपी संचालक है एवं अगिआवं बाजार पर एसबीआई बैंक का सीएसपी केंद्र चलता है।

यह भी पढ़े : फाइलेरिया की दवा खाने से करीब 3 दर्जन बच्चे की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...