आरा : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को चार गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली पेट, एक गोली प्राइवेट पार्ट, एक गोली दाहिने साइड सीने एवं एक गोली दाहिने जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मोहल्ला वार्ड नंबर-26 निवासी भरत प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है एवं वह शादी-विवाह एवं अन्य पार्टी में बैलून सजाने का काम करता है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं अपर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।
यह भी पढ़े : एक बार फिर रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने चाचा को मारी गोली
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


















