आरा: अपराधियों ने युवक को मारी गोली, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

आरा : अपराधियों ने युवक को मारी गोली, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम- भोजपुर में

अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.

जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल ले गया,

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बारे में बताया गया है कि भोजपुर जिले के आरा शहर के

टाउन थाना क्षेत्र के चैता मंदिर के समीप शुक्रवार को देर रात

हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक को काफी करीब से गोली मारी गई है. इलाज के लिए आरा सदर हॉस्पिटल लाने के दौरान ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक नगर थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद मनजीत का पुत्र मोनू है. वह पेशे से सिलाई करता था. इधर मृतक के भाई ने जानकारी दी कि वह शादी समारोह में जाने के लिए लिफाफा लाने रोड पर गया था, तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. भाकपा माले के नेता मदीना अंसारी भी मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री लालचंद महतो का पूजा सिंघल पर निशाना, कहा- भ्रष्ट अधिकारियों पर ईडी करे कार्रवाई

Petrol-Diesel price today: तेल भराने से पहले चेक कर लें नई कीमत, जानिए बिहार और झारखंड में कितने रुपए बढ़े

क्रिकेट में हारने पर बच्चे ले भागते हैं बैट-बॉल, भाजपा भी वही कर रही है, ईडी की गीदड़ भभकी से नहीं डरने वाले-हेमंत सोरेन

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

आरा में ऑटो-बोलेरो की टक्कर में तीन की मौत, सात घायल

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...