बदमाशों ने Kidnap कर युवक को मारी गोली फिर इलाज करवा कर पहुंचा दिया घर

सिवान: सीवान में अपराधियों ने जमीनी विवाद में एक युवक का अपहरण कर गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामला सीवान नगर थाना क्षेत्र की है जहां नगर थाना क्षेत्र के मौलेश्वरी चौक निवासी विक्की कुमार का बदमाशों ने पहले अपहरण किया और फिर उसे गोली मार दी।

मामले में घायल विक्की ने बताया कि उसे जेपी चौके के पास से कुछ बदमाशों ने आगा कर लिया और फिर कंधवारा ले जा कर गोली मार दी और फिर उन लोगों ने ही एक डॉक्टर के पास भर्ती करा दिया। रात भर इलाज करवाने के बाद बदमाशो ने ही बाइक से उसे घर भी पहुंचा दिया। घर पर जब उसके पेट में दर्द होने लगी तब उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि घायल ने पप्पू यादव, जीवन यादव और जितेन्द्र यादव नामक तीन व्यक्तियों पर जमीनी विवाद में अपहरण कर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामले में नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि एक युवक को बदमाशो ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जमीनी विवाद में गोली मारी है। पुलिस घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Caste Census मामले में राहुल गांधी के कहने का मतलब…., NDA के हमले के बाद अखिलेश सिंह ने दी सफाई

सिवान से रवि कुमार की रिपोर्ट

Kidnap Kidnap Kidnap

Kidnap

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...