Advertisement
Advertisement

Arrah Rape and Murder : आरोपी ने पहले किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

आरा : Arrah Rape and Murder – शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की शाम मोहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा मासूम बच्ची को अपने घर पर बुला उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने बच्ची को दीवार में लड़ाकर व पीट-पीटकर कर उसकी हत्या कर दी। काफी देर बीत जाने के बाद जब बच्ची घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन एवं मोहल्लेवासी आरोपी के घर पहुंचे और घर में घुसकर घर के एक कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पलंग के नीचे पड़ी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों का आक्रोश भड़क उठा और आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

Arrah Rape and Murder :

सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी अर्जुन चौधरी की आठ वर्षीया पुत्री है एवं वह पांचवी कक्षा की छात्रा थी। जबकि आरोपी व्यक्ति भी उसी मोहल्ले का निवासी स्व. रामदेव साव का 40 वर्षीय पुत्र नारायण साव है।

यह भी पढ़े : युवक की पीट-पीटकर हत्या, फेंका गया शव बरामद

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...