पत्थर व्यवसायी बच्चू यादव गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगा ईडी

बच्चू यादव गिरफ्तार – ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए नहीं हो रहा था हाजिर

रांची : बच्चू यादव गिरफ्तार – साहिबगंज के पत्थर व्यवसायी बच्चू यादव को ईडी ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया.

दूसरी बार जारी नोटिस के बावजूद वह पूछताछ के लिए गुरुवार को

रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ था.

इससे पहले अवैध खनन, खनन पट्टा आवंटन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में

उससे एक बार पूछताछ हो चुकी है. वहीं ईडी उन्हें आज कोर्ट में पेश करेगा.

दाहू यादव ने दस्तावेज जुटाने के लिए ईडी से मांगा समय

पिछले दिनों उसके साहिबगंज स्थित घर पर हुई छापेमारी में अहम दस्तावेज व रुपए मिले थे. जानकारी के अनुसार मां की बीमारी के इलाज के नाम पर उसने ईडी से समय मांगा था. वहीं दूसरी ओर दाहू यादव को भी गुरुवार को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय हाजिर होना था. लेकिन उसने ईडी से यह कहते हुए समय की मांग की है कि उसे ईडी द्वारा मांगे गये दस्तावेज जुटाने के लिए और समय चाहिए. दस्तावेज जुटाने के बाद वह पूछताछ के लिए हाजिर होगा.

बच्चू यादव गिरफ्तार – हुई स्वास्थ्य जांच

गिरफ्तारी से पूर्व बच्चू यादव की देर शाम रांची स्थित सदर अस्पताल में जांच हुई. डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बतायी. इसके बाद उसे कोतवाली थाना भेज दिया गया. शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा.

पिंटू से पूछे कई सवाल

सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से दूसरे दिन भी ईडी ने पूछताछ की. गुरुवार को पूछताछ के लिए पिंटू दिन के करीब 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे. पिंटू से पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने साहिबगंज जिले में लंबे समय से हो रहे अवेध खनन के सिललिसे में पूछताछ की. वहीं, पूछा कि उसे लीज कब और कैसे मिली थी. ईडी के अधिकारियों ने उससे यह जानने की कोशिश की कि उसे अवैध खनन की जानकारी थी या नहीं. अगर थी, तो उसमें शामिल लोगों के बारे में उसके पास कोई सूचना है या नहीं.

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...