खंडहर में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

गयाजी: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले के शिवमन्दिर के निकट 26 वर्षीय युवक रोशन कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव मोहल्ले के ही कुंदन तिवारी के खंडहरनुमा मकान में आम के पेड़ के नीचे मिला। शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बताया गया कि सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं खंडहरनुमा घर के मालिक मौके से फरार हैं।

मृतक के पिता उदय कुमार ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुंदन तिवारी ने खुद आकर कहा कि तुम्हारा बेटा मर गया है, अंदर जाकर देख लो। जब परिजन अंदर पहुंचे, तो रोशन का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि रोशन को बुरी तरह पीटा गया है। उसके शरीर पर चोट के कई गहरे निशान हैं। पूरे मामले को लेकर मोहल्ले में तना

युवक
खंडहर में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

व है।

यह भी पढ़ें – पिता के किडनी के इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, डॉक्टर बनना चाहती है स्नेहा लेकिन…

मृतक रोज़ी-रोटी के लिए ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार की रात वह खाना खाकर करीब 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी चप्पल और साइकिल मोहल्ले के पास ही मिली। इसी बीच एक महिला ने छत से देखा कि खंडहरनुमा मकान में कोई गिरा पड़ा है। तब जाकर लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई।

मौके पर एसडीपीओ एसके पांडे पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जुआ खेलने में जीत जाता था तो दोस्तों ने कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...