पटना: राजधानी पटना के दानापुर में बीते दिनों एक आभूषण शोरूम में लूटकांड में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटे गए सोने एवं हीरे के 31 अंगूठी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी-1 दानापुर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बीते 31 जनवरी को दानापुर के सगुना मोड़ के समीप जीवा ज्वेलरी शोरूम में पांच से 6 की संख्या में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले दो महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और अब घटना के मुख्या आरोपी रोहित कुमार और आकाश कुमार उर्फ़ सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी भोजपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई सोने और हीरे के 31 अंगूठी और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- बिहार में तेजस्वी के Parallel नहीं कोई दूसरा विकल्प, मनोज झा ने कहा ‘PM कम से कम…’
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Jewelry Showroom Jewelry Showroom
Jewelry Showroom