Bihar में शराबबंदी पर सवाल उठाने वाले ही तोड़ रहे कानून, वीडियो वायरल…

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराबबंदी पर अक्सर सवाल उठाने वाले ही शराबबंदी कानून की धज्जी उड़ाते हुए दिख रहे हैं। दरअसल राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का फोटो और वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि वे कुछ लोगों के साथ बैठ कर शराब का सेवन कर रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर और वीडियो कब और कहां की है इसकी पुष्टि न्यूज़ 22स्कोप नहीं करता है लेकिन जो दिख रहा है इससे स्पष्ट है कि शराबबंदी पर सवाल उठाने वाले ही शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Bihar में शराबबंदी :

वायरल फोटो और वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव अपने कुछ लोगों के साथ बैठ कर फोन पर बात कर रहे हैं। उनके सामने टेबल पर ग्लास में मादक पदार्थ रखा हुआ है। बीच बीच में वे ग्लास उठा कर पी भी रहे हैं और चम्मच से कुछ खा भी रहे हैं। इस दौरान वे बातचीत में भी मशगूल हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो किसी होटल की है जहां शक्ति यादव अपने साथी के साथ शराब पी रहे हैं।

शक्ति सिंह यादव का फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठने लगा है कि बिहार में शराबबंदी है और जो व्यक्ति लगातार शराबबंदी कानून सही ढंग से लागू नहीं होने का आरोप लगाते रहे हैं वह खुद इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Bihar में शराबबंदी की धज्जियां :

हालांकि अभी इस मामले में राजद की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है लेकिन भाजपा ने इसे आड़े हाथों लिया है। भाजपा के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को यह मैसेज देना चाहिए कि वे अपने देश और राज्य का कानून मानता है और सम्मान करता है। उन्हें यह मैसेज देना चाहिए कि हम समाज को अच्छी दिशा में लेकर जा रहे हैं और लोगों को हमें फॉलो करना चाहिए। जब सार्वजानिक जीवन जीने वाले लोग ही गलत दिशा में जाने लगेंगे तो फिर वे समाज को सही दिशा कैसे दिखा सकेंगे। अगर उनकी ये आदत है तो उन्हें अपनी आदत बदल देना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna, Bihar में याद किये गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, दोनों उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

 

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...

Anand Mahindra Bihar Museum: बिहार की विरासत ने जीता आनंद महिंद्रा...

Anand Mahindra Bihar Museum, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार संग्रहालय ने दुनिया...

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...