सरस्वती पूजा के मौके पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन, DJ के धुन पर हथियार लेकर झूमे युवा, Video Viral

गया : बीते दिनों विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा थी। इसका उत्साह जिले के युवाओं में चरम पर था। दिन में मां सरस्वती की पूजा हुई और रात में डीजे की धुन पर मस्ती हुई। मस्ती भी आम मस्ती से अलहदा थी। उस मस्ती के आलम में चूर युवक ने अवैध दो दो हथियार लेकर डांस करना करने लगे। यही नहीं वे कट्टे से फायरिंग भी शुरू कर दी। गांव के लड़कों ने मस्ती के आलम का मोबाइल से वीडियो बनाया। वीडियो बनाने वालों में से कुछ ने इसे वायरल कर दिया।

वायरल होते ही हथियार लहराने वाले युवक के परिजनों का सिर दर्द बढ़ गया। अब वे मैनेज करने का जुगाड़ ढूंढ रहे हैं। ताकि खबर सार्वजनिक न हो। घटना जिले के फतेहपुर प्रखण्ड के पहरी बहसा पिपरा की है। इधर, फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार का कहना है कि फिलहाल उन्हें वायरल वीडियो नहीं मिल सका है। वायरल मिलते ही उसकी सत्यता की जांच की जाएगी फिर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

वायरल वीडियो में विकास यादव नाम एक युवक हथियार लहरा है। पीछे से म्यूजिक भी चल रहा है। इसी बीच वह कट्टे में कारतूस लोड करता है फिर उसे हवा में फायर भी करता है। यह नहीं एक बड़ा हथियार भी है। वह उसके साथ डांस कर रहे युवक के हाथ में है। वह युवक भी म्यूजिक की धुन पर पूरी मस्ती में हथियार लहरा रहा है। उसके बड़े हथियार के बट्ट पर हरा धागा बंधा है। हालांकि अक्सर लाल धागे ही हथियार पर बंधे नजर आते हैं। लेकिन यहां लाल नहीं बल्कि हरा धागा बंधा है। ऐसा क्यों है इसे सहज ही समझा जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सरस्वती पूजा की रात यह सारा खेल हुआ है। उस रात हथियार लेकर कुछ लड़के देर रात तक डांस कर रहे थे।

यह भी पढ़े : ट्रिपल मर्डर हत्याकांड : चाकू, दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...