रांची मंडी में आलू की आवक बढ़ी, थोक में कीमतों में गिरावट

रांची: बंगाल से आलू की सप्लाई बंद होने के बावजूद, उत्तर प्रदेश से आलू की भारी आवक के कारण रांची के पंडरा मंडी में आलू की कीमतों में गिरावट आई है। बुधवार को मंडी में उत्तर प्रदेश से 30 गाड़ियों के माध्यम से लगभग 900 टन आलू पहुंचा। यह मंगलवार की तुलना में 10 गाड़ियां अधिक है।

थोक कारोबारी और आलू-प्याज विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि आलू की पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण थोक कीमतें 2 रुपए कम होकर 25-26 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। इसके अलावा, बुधवार को लोकल नया आलू की भी आवक दोगुनी रही। मंडी में 1200 पैकेट (लगभग 600 क्विंटल) लोकल नया आलू पहुंचा, जो 30-32 रुपए प्रति किलो की दर पर बिका।

साहू ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में आलू की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी और बाजार में स्थिरता बनी रहेगी।

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...