Commercial Advertisment

थोक बाजार में आलू और प्याज के दाम में गिरावट, खुदरा बाजार में कीमतें स्थिर

रांची: रांची के थोक बाजार में आलू और प्याज की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है, लेकिन खुदरा बाजार में दाम गिरने का असर नहीं दिख रहा है। पंडरा मंडी में मंगलवार को आलू की कीमत 16 से 17 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई, जो पिछले 7 दिन में 7 रुपए किलो सस्ता हुआ है। वहीं, खुदरा बाजार में आलू 28 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। प्याज के थोक बाजार में भी कीमतें 8 रुपए तक गिर चुकी हैं और अब प्याज 20 से 28 रुपए प्रति किलो में मिल रहा है, जबकि खुदरा बाजार में इसका दाम 30 से 45 रुपए किलो तक है।

हरी सब्जियों के भाव में भी गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ दिनों में फूलगोभी, बंध गोभी, टमाटर, बैंगन, मूली और पालक की कीमतों में 10 रुपए तक की कमी आई है। थोक मंडी में इन हरी सब्जियों की कीमतें अब फूलगोभी 30 से 40 रुपए, बंध गोभी 25 से 30 रुपए, टमाटर 30 रुपए, बैंगन 30 रुपए, मूली 20 रुपए, और पालक 25 से 30 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रही हैं।

थोक कारोबारी और आलू-प्याज विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि पंडरा मंडी में सोमवार को आलू और प्याज की आपूर्ति काफी अधिक रही। 35 गाड़ी आलू और 30 गाड़ी प्याज की आवक हुई, जिनमें से आलू उत्तरप्रदेश और पंजाब से आया, जबकि प्याज महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से आया। साहू ने कहा कि बाजार में आलू और प्याज की आमद बहुत ज्यादा है, लेकिन लिवाली कम होने की वजह से कीमतें गिर रही हैं।

इसके अलावा, लहसुन के भाव में भी गिरावट आई है और थोक में लहसुन की कीमत 200 से 260 रुपए किलो तक पहुंच गई है।

 

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...