आशा लकड़ा ने साझा की गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर

RANCHI: गांधीनगर सचिवालय के हेलिपैड ग्राउंड में रविवार को

गुजरात के 18वें सीएम के रूप में भूपेंद्र पटेल ने शपथ ली.

asha lakda 4 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा समेत अन्य की उपस्थिति ने

इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया. शपथ ग्रहण समारोह में

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , रघुवर दास

समेत भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा भी शामिल हुए.

उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात के सतत विकास की कामना की.

आशा लकड़ा ने शेयर की शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर

asha lakda 3 22Scope News


रांची की मेयर आशा लकड़ा ने समारोह की तस्वीर साझा की.

asha lakda 1 22Scope News

उन्होंने केंद्रीय मंत्री आशा लकड़ा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी से मुलाकात की तस्वीर साझा की.

asha lakda 2 22Scope News

भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई नेता शामिल हुए .गुजरात में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई. 27 वर्षों से लगातार बीजेपी गुजरात की सत्ता पर काबिज है. भूपेंद्र पटेल को भी इस बार के चुनाव में भारी मतों से जीत मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने.

रिपोर्ट: शाहनवाज़

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...