Commercial Advertisment

‘वोट देगा बिहारी, नौकरी लेगा बाहरी’ अब नहीं चलने देंगे, डोमिसाइल नीति की मांग लेकर राजधानी में…

'वोट देगा बिहारी, नौकरी लेगा बाहरी' अब नहीं चलने देंगे, डोमिसाइल नीति की मांग लेकर राजधानी में...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर बुधवार को भारी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे। छात्र पटना कॉलेज से निकल कर गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा के रास्ते सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले थे। इस दौरान छात्र जम कर नारेबाजी भी कर रहे थे। छात्रों की मांग है कि TRE 4 परीक्षा में सरकार 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करे जबकि बिहार की अन्य सरकारी नौकरियों में 90 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करे।

छात्रों ने कहा कि देश के कई राज्यों में प्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल नीति लागू है यहां तक कि झारखंड जैसे राज्य में भी 100 प्रतिशत डोमिसाइल आरक्षण है जिससे वहां बिहार के युवा नौकरी के लिए अयोग्य हो जाते हैं। लेकिन उसी झारखंड के युवा बिहार में नौकरी के लिए योग्य होते हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि TRE 4 में जब तक डोमिसाइल नीति लागू नहीं की  जाती है तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे। राज्य की सरकार को बिहार की नौकरियों में डोमिसाइल लागू करना ही पड़ेगा।

यह भी पढ़ें – स्कूल से लेकर हॉस्टल और प्रोत्साहन राशि तक…, सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए…

‘वोट देगा बिहारी, नौकरी लेगा बाहरी’ वाली नीति अब नहीं चलने वाली है। जब हम अन्य राज्यों में जाते हैं तो हमें प्रताड़ना और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। अब समय आ गया है कि अपने ही राज्य में हमें प्राथमिकता दी जाए। छात्रों ने यह भी मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा करनी चाहिए, ताकि राज्य के युवाओं को उनका अधिकार मिल सके और बेरोजगारी की समस्या कम हो।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  BJP प्रदेश कार्यसमिति में राजनाथ सिंह की हुंकार, कहा- जनता को BJP पर है भरोसा…

पटना से स्नेहा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...