Asia Cup 2025 Final: भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका, कप्तान सूर्या भी लौटे पवेलियन

Desk. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Final) के बीच खेला जा रहा है। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Asia Cup 2025 Final: भारत को दूसरा झटका

146 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम ऑल आउट हो गई है। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत ने दो विकेट खोकर 13 रन बना लिए हैं। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पांच रन बनाकर और कप्तान सूर्य कुमार यादव एक रन बनाकर आउट हो गए हैं।

Asia Cup 2025 Final: कप्तान सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ

आज फिर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले इस साल हो रहे एशिया कप में 14 स‍ितंबर, 21 स‍ितंबर और अब 28 स‍ितंबर को टॉस के समय फ‍िर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

आज दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा है। आज फिर कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कैप्टन से हाथ नहीं मिलाया। वहीं टॉस के समय मैदान पर मौजूद रहे कमेंटेटर रव‍ि शास्त्री ने भी सलमान आगा से बात नहीं की। वहीं मैच शुरू होने से पहले दुबई प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त अलर्ट जारी किया।

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...