जमशेदपुर में 8 दिसंबर से होगा एशियाई किड्स स्पोर्टस क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन

जमशेदपुरः टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की मेजबानी में 8 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक जे आर डी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में एशियाई किड्स स्पोर्टस क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। आयोजन से पहले आज इंडिया का पहला क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया।

इस चैंपियनशिप में कल 11 देश भाग ले रहे हैं। जिसमें दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, हांगकांग, कज़ाख़िस्तान, फिलिपींस, सिंगापुर, मलेशिया, चीन, भारत समेत 110 प्रतिभागी इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के लिए दो स्पीड, दो लीड क्लाइंबिंग और एक गोल्ड रिंग वाला शामिल है।

भारत में दूसरी बार हो रहा है आयोजन

दो अलग-अलग ग्रुप में इवेंट होंगे यह दूसरा मौका है जब एशियाई किड्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन भारत में और वह भी जमशेदपुर के जे आर डी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जा रहा है। जहां भारतीय टीम में 30 खिलाड़ी है जिसमें 18 खिलाड़ी जमशेदपुर के हैं।

ये भी पढ़ें- पाकुड़ में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने आज पदाधिकारियों के साथ की बैठक

भारतीय टीम के कोच राज वर्मा का कहना है कि हमारे बच्चों में काफी उत्साह है और हमें उम्मीद है कि हम चैंपियनशिप में जीत हासिल करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बोर्ड वर्ल्ड क्लास है। और भारत का पहला वर्ल्ड क्लास बोर्ड जो टाटा स्टील के द्वारा तैयार किया गया है।

2018 में क्लाइंबिंग की शुरुआत हुई थी

वहीं टाटा स्टील वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि हम लोग 2018 में क्लाइंबिंग की शुरुआत की थी पर आज हम एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहे हैं। भारतीय टीम में जमशेदपुर के अलग-अलग क्षेत्र के 18 बच्चे शामिल है। टाटा स्टील हर समय स्पोर्टस को सपोर्ट करता आया है।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...