Lok Sabha Election : रैली में राहुल गांधी से पूछा शादी कब करेंगे? जानिए कांग्रेस नेता का क्या रहा जवाब

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार परचम पर है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे, जहां से वे इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी थी। यहां रैली में भीड़ ने राहुल गांधी से सवाल किया कि शादी कब करेंगे। इस पर उन्होंने कहा, अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

Lok Sabha Election :

रायबरेली में राहुल गांधी ने कहा, ‘रायबरेली और मेरे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। हमारा ये रिश्ता 100 साल पुराना है। यहां पहले मेरे परदादा जवाहरलाल नेहरू जी आए थे। मैं ये कह सकता हूं कि जवाहरलाल नेहरू जी को रायबरेली की जनता ने राजनीति सिखाई थी। फिर जब जवाहरलाल नेहरू जी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश की नींव रखी। यानी देश की राजनीतिक नींव रायबरेली की जनता ने रखी। फिर इंदिरा गांधी जी और सोनिया गांधी जी यहां आईं, उन्होंने कई बड़े काम किए और अब मैं यहां आया हूं।’

वास्तु विहार एड 4 22Scope News

बता दें कि इस बार रहुल गांधी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। केरल की वायनाड सीट से उन्होंने चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर दी थी। यहां वे सांसद भी है। यहां मतदान हो चुका है। वहीं बाद राहुल गांधी ने रायबरेली से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया। बता दें कि यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है। यहां से उनकी मां सोनिया गांधी कई बार सांसद रह चुकी है। हालांकि इस बार वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही है।

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल और तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को हो गयी है। वहीं चौथे चरण की वोटिंग आज (13 मई) हो रही है। इसके अलावा पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...