Advertisment

बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर ASP ने की व्यापारियों के साथ अहम बैठक

मधेपुरा : मधेपुरा में अब मजनू और अपराधियों पर पुलिस की टेढ़ी नजर रहेगी। पुलिस ने एक बैठक कर व्यवसायियों से सहयोग मांगा। दरअसल, आज अपराध नियंत्रण को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने व्यावसायियों के साथ आदर्श थाना सिंहेश्वर में एक बैठक आयोजित की। जहां जिले में अपराध नियंत्रण के लिए बाजार के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले जगहों पर सीसीटीवी कैमरा अधिक से अधिक लगाने का आग्रह किया। साथ हीं गर्ल्स विधालय के आसपास अनावश्यक रूप से मजनुओं का जमावड़ा पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस की चौकसी हेतु विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

वहीं बैठक के दौरान एसएसपी भारती ने कहा कि ऐसे जगहों पर पुलिस पदाधिकारी ऐसे मजनुओं को पकड़ कर उसके गार्जियन को वार्निंग देकर छोड़ेंगे, ताकि आगे इस तरह की हरकत पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि सीएसपी संचालक और व्यवसाई अगर मोटा रकम लेकर कही जा रहे हैं तो पुलिस से जरूर सहयोग ले। बाजार में लग रहे जाम की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से बाजार में ठेला लगा देता है जिसे हटा दिया जाता है फिर लगा देता है। ऐसे बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।

उन्होंने व्यवसायियों को संबोधित कर कहा कि पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर रहेगी आप पुलिस से सहयोग लें और सहयोग करें ताकि बढ़ते अपराध पर नियंत्र हो सके। वहीं इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय टेकरीवाल, महासचिव अशोक भगत, पूर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, पार्षद शंकर चौधरी और शंकर स्वर्णकार सहित दर्जनों व्यवसाई मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : एक युवक की नदी में डूबने से मौत, शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...