Bokaro में बढ़ते अपराध पर लगेगी लगाम, एसपी ने की अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Bokaro : बोकारो जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में आज एसपी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, डीएसपी और इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Breaking : राज्यपाल संतोष गंगवार से बीजेपी के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात, मंत्री हफीजूल हसन को बर्खास्त… 

Bokaro : अपराध रोकना है प्राथमिकता-एसपी

बैठक का उद्देश्य जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाना, पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना और पुलिस की सक्रियता को और अधिक मजबूत बनाना था। एसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध रोकना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bokaro बैठक के शामिल पुलिसकर्मी
Bokaro बैठक के शामिल पुलिसकर्मी

ये भी पढे़ं- Breaking : दिल थाम के बैठे! 4 M हॉक 132 विमान रांची पहुंचे, इस दिन होगा भव्य एयर शो… 

एसपी स्वर्गियारी ने निर्देश दिया कि संगठित अपराध, बाइक चोरी और घरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जाए और इन मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने थाना स्तर पर जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने का आदेश देते हुए कहा कि थानों में आने वाले हर फरियादी की बात सुनी जाए और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Crime : फेसबुक पर बनी दोस्त ने लगा दिया लाखों का चूना, मामला दर्ज… 

शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए अग्रसर है पुलिस

उन्होंने बताया कि बोकारो पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि शहर को अपराध मुक्त बनाया जाए। जनता के सहयोग और पुलिस की सतर्कता से अपराधियों की कमर तोड़ी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के माध्यम से बोकारो पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

 

 

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...