असम के मुख्यमंत्री ने पाकुड़ में घायल छात्रों से जाना हालचाल, जानिए क्या कहा

पाकुड़. असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा पाकुड़ में केकेएम कॉलेज के घायल छात्रों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घायल छात्रों का हालचाल जाना और घटना को लेकर उनसे जानकारी ली। इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि पहले छात्रों का ट्रीटमेंट सही से करना था। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में शामिल पुलिस कर्मी और एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री पहुंचे पाकुड़

वहीं असम के सीएम हिमंत बिश्वा सरम महेशपुर के गाय बथान में भी आदिवासी परिवार से मिलकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। बता दें कि कुछ दीन पहले जमीन विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हो गया था। इस दौरान हिमंत बिश्वा सरमा ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी आदिवासी को न्याय नहीं मिल रहा है।

बचा दें कि, असम के सीएम और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा अपने झारखंड के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर है। आज उन्होंने पाकुड़ का दौरा किया। वहीं कल वे जमशेदपुर जाएंगे।

spot_img

Trending News

Social Media

152,000FansLike
26,200FollowersFollow
628FollowersFollow
675,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img