Commercial Advertisment

Sariya News: पत्रकार लक्ष्मी नारायण पांडेय के पिता का निधन, ढांढस बांधने पहुंचे विधायक व पूर्व विधायक

Sariya News: सरिया थाना क्षेत्र के चन्द्रामानी निवासी दैनिक अखबार के पत्रकार लक्ष्मी नारायण पांडेय के पिता दिवंगत बालेश्वर पांडेय का आज निधन हो गया. निधन की सूचना मिलते ही बगोदर विधानसभा के विधायक नागेंद्र महतो व पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह शनिवार को उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया.  आपकी जानकारी के लिए बता दें, पत्रकार लक्ष्मी नारायण पांडेय के पिता की उम्र हो जाने से पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे. इनका इलाज सरिया के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई.

दिवंगत बालेश्वर पांडेय के स्वर्गवास के बाद पत्रकार लक्ष्मी नारायण का पूरा परिवार गहरे सदमे में है. वही पत्रकार के सगे संबंधियों इष्ट मित्रों ने श्री हरि से प्रार्थना की है कि दिवंगत बालेश्वर पांडेय को अपने चरणों में स्थान दें, साथ ही शोक संतप्त परिवार को धैर्य की शक्ति प्रदान करें. शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा नेता हेमलाल ( छोटू ) मंडल, छोटेलाल यादव, कुमार शानू, परमानंद वर्णवाल, किशुन वर्मा, डॉ अरुण कुमार, देवाशीष बादल, राजेश पांडे, रवींद्र पांडेय, कुश कुशवाहा सहित कई लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया.

सरिया से राज रवानी की खबर… 

Senuran Muthusamy कौन है? जिसे IND vs SA दूसरे टेस्ट में अचानक किया गया दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...