पटना: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 13 नवंबर को मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से लगी हुई है। चारों विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार का दौर आज शाम में थम जायेगा और फिर प्रत्याशी और उनके समर्थक लोगों से केवल डोर टू डोर संपर्क कर सकेंगे। सभी चार सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के साथ ही बिहार में नई पार्टी जन सुराज ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर के राजनीतिक पार्टी बना कर चुनावी मैदान में कूदने से मुकाबला त्रिकोणीय होगा।
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के अलावा जन सुराज, असदुद्दीन ओवैसी और मायावती की पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। विधानसभा उप चुनाव को लेकर कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक 14 प्रत्याशी बेलागंज विधानसभा सीट से हैं तो, 10 प्रत्याशी तरारी, 9 प्रत्याशी इमामगंज और सबसे कम 5 प्रत्याशी रामगढ विधानसभा सीट पर हैं। सभी 38 प्रत्याशियों में से पांच महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं। बता दें कि अगले वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव है और इस उप चुनाव को सभी दल सेमीफाइनल के रूप में देख रही हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- पटना के JP Bridge पर भीषण जाम, घंटों रेंगती रहीं गाड़ियां
Assembly By Election Assembly By Election Assembly By Election
Assembly By Election
Highlights


