नकली शराब बेचने के आरोपी हजारीबाग उत्पाद विभाग के सहायक उत्पादन आयुक्त अरविंद कुजूर हुए सस्पेंड

हजारीबा: गनकली शराब बेचने के आरोपी हजारीबाग उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर को सस्पेंड कर दिया गया। कुजूर के निलंबन का आदेश उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने जारी की है । कुजूर वर्तमान में हजारीबाग में पोस्टेड हैं ।

इन्हें नकली शऱाब की बिक्री नहीं रोक पाने और उचित स्पष्टीकरण नहीं देने के कारण सहायक उत्पाद आयुक्त के पद से निलंबित किया गया है।
निलंबन आदेश में कहा गया है कि बोकारो में उनकी पोस्टिंग के दौरान इसी साल 27 जून को बोकारो में खुदरा शराब दुकानों का निरीक्षण की गई थी। निरीक्षण के दौरान टीम को तीन दुकानों में नकली शऱाब दुकान में बेचने के लिए रखा गया था।

दो बार स्पष्टीकरण मांगा गया पर सहायक आयुक्त अरविंद कुजूर ने दोनों ही बार संतोषजनक जवाब नहीं दी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई की और कुजूर को निलंबित कर दिया। हालांकि मिली सूचना के अनुसार कुजूर निलंबन की अवधि में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, दुमका में सेवाएं देंगे।

बता दें कि अरविंद कुजूर पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। मार्च 2024 में एसीबी की टीम ने दारोगा विश्वनाथ एवं पुलिसकर्मी रामलखन राय को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार की थी।
उस समय दोनों आरोपियों ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने सहायक उत्पाद आयुक्त कुजूर के कहने पर ही 40 हजार रुपये घूस ली है।
हजारीबाग क्षेत्र में लगातार नकली शराब बेचने और एमआरपी मूल्य से अधिक राशि वसूलने की खबर लगातार प्रकाश में आ रहा है।

जिस पर शराब दुकान के कर्मियों ने मामले से पर्दा को उठा कर कई गम्भीर आरोप लगाए थे। अब उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त अरबिंद कुजूर को निलंबित करने के बाद भी एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री रुकती है या नहीं ये आने वाला कल ही पता चलेगा।

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की...

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग,...

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...