19 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा अटल कला भवन- सम्राट चौधरी

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अटल कला भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के कार्यान्वयन पर 1973.26 लाख यानि उन्नीस करोड़ तिहत्तर लाख छब्बीस हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि अटल कला भवन का निर्माण होने से औरंगाबाद जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में उच्चस्तरीय कला भवन की स्थापना से ना केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि बिहार की कला-संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ कला संस्कति को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में औरंगाबाद में अटल कला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना ना केवल जिले के स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि जिले को सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर भी एक विशेष पहचान दिलाएगी।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...