एटीएस की सख्त जारी 230 स्थानों पर छापेमारी

रांची: झारखंड प्रांत में संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ झारखंड एटीएस की सख्त कार्रवाई जारी है। पिछले 15 दिनों के दौरान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, एटीएस की टीम ने झारखंड के छह प्रमुख अपराधी गिरोह के 230 स्थानों पर छापेमारी की है।

इस कार्रवाई के दौरान, एटीएस टीम ने अलग-अलग अपराधिक गिरोह से जुड़े 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, अलग-अलग अपराधिक गिरोह के 130 व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की गई है।

90 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 91 व्यक्तियों को बॉन्ड डाउन किया गया है। संगठित अपराधिक गिरोह से जुड़े 338 व्यक्तियों के नामों की निगरानी के लिए झारखंड के सभी जिलों को प्रस्ताव भेजा गया है।

उपरोक्त कार्रवाई के तहत एटीएस टीम द्वारा संगठित अपराधियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है और वे जीरो टॉलरेंस का पालन करते हुए कार्रवाई जारी रखेंगे। इस अभियान में शामिल होने वाले किसी भी अपराधी और उनके सहायकों को कड़ी से कड़ी सज़ा का सामना करना होगा।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...