धनबाद/बाघमारा : जोगता थाना क्षेत्र के श्यामबाजार में घर के बाहर बैठे राजेश साव नाम के व्यक्ति को नागेंद्र पासवान ने अचानक हमला कर दिया. नागेंद्र पासवान ने राजेश साव के सिर पर हथौड़े से तीन-चार बार मारा. जिससे कि उसकी हालत गंभीर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जोगता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. सनकी नागेंद्र पासवान ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया. पुलिस जबतक कुछ समझ पाती, तबतक पुलिस के गश्ती वाहन का शीशा हथौड़ा से तोड़ दिया. पुलिस आरोपी को लेकर थाना ले गई और घायल राजेश साव को इलाज अस्पताल भेज दिया.
वहीं घायल राजेश साव ने कहा कि वह पानीपुरी बेचता है. उसका किसी से कोई दुश्मनी नही है. घर के बाहर बैठ मोबाइल देख रहे थे, इसी दौरान नागेंद्र पासवान उसपर अचानक हथौड़ा से वार कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. जोगता थाना के प्रभार थाना प्रभारी वीरू अग्रवाल ने कहा कि श्यामबाजार में राजेश साव नाम के व्यक्ति को नागेंद्र पासवान नाम के व्यक्ति ने हथौड़ा से मार घायल कर दिया है. घायल व्यक्ति के आवेदन पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पुलिस वाहन पर तोड़-फोड़ करने को लेकर नागेंद्र पासवान पर एक अन्य मामला दर्ज किया जाएगा, कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
रिपोर्ट : सूरजदेव मांझी

















