गयाजी : गयाजी जिले में कुख्यात को पकड़ने गई एसटीएफ टीम पर हमला हो गया। इस दौरान एसटीएफ टीम पर जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे बरसाए गए। घटना में कई एसटीएफ जवान घायल हो गए। घायल एसटीएफ जवानों से उनके हथियार भी लूट लिए गए हैं। हालांकि, कड़ी मशक्कत और पुलिस दबिश के बाद किसी तरह हथियार मिल सके। घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल STF जवानों में मणिकांत दुबे, संतोष चौबे समेत नीरज कुमार पंडित शामिल है
घायल एसटीएफ जवानों में मणिकांत दुबे, संतोष चौबे समेत नीरज कुमार पंडित शामिल है। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर का रहने वाला कुख्यात बदमाश संजय मांझी को मुफस्सिल थाना कांड संख्या 1038/24 हत्या के मामले में गिरफ्तार करने मगध मेडिकल थाना के खिरियामा गांव में रविवार की देर शाम आठ बजे पहुंची थी। इस बीच कुख्यात संजय मांझी व एसटीएफ आमने-सामने हुई। टीम उसे दबोचने वाली थी कि उसने चोर चोर का शोर शुरू कर दिया। जिसके बाद गांव से लगभग 50 से 60 की संख्या में भीड़ उग्र हो गए और एसटीएफ के छह जवानों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसकी जानकारी 22 फरवरी रविवार की मध्यरात्रि को देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया हमले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।


यह भी पढ़े : सात जिंदा कारतूस व हथियार के साथ चार धाराएं, अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे अपराधी…
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


