शादी समारोह में DJ पर बजते भोजपुरी गाने पर कट्टा लहराते डांस का Video वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अररिया : अररिया में एक शादी समारोह में भोजपुरी गाने के धुन पर हथियार के साथ थिरकते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही गांव का बताया जाता है। जिसमें दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए डीजे पर बजते भोजपुरी गाने पर थिरक रहे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक तो थिरकते हुए खुलेआम हवाई फायरिंग करते हुए भी दिख रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं कर रहा है।

Video Viral वायरल होने के बाद सदर SDPO सहित रानीगंज पुलिस जांच में जुटी

वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में रानीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही का छह फरवरी का है। गांव के मंदिर में रात में शादी समारोह था और उस शादी समारोह के दौरान हो डीजे की धुन पर मौजूद युवक थिरक रहे थे। इस दौरान भोजपुरी गाने के धुन पर दो युवक हवा में हथियार लहराते दिखे और एक वीडियो में एक युवक नाचते-नाचते फायरिंग कर दी।

Araria Pistol 1 22Scope News

समारोह में मौजूद किसी युवक द्वारा बनाया गया

समारोह में मौजूद किसी युवक द्वारा बनाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की रात वायरल कर दिया गया। जिसके बाद यह मामला सामने आया। सोशल मीडिया कर वीडियो आने के बाद पुलिस तंत्र को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे। नाम न बताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हथियार लहराता एक युवक बगुलाहा पंचायत के नगराही का ही रहने वाला कन्हैया यादव है। जबकि दूसरे युवक की पहचान को लेकर ग्रामीण असमंजस की स्थिति में है।

Araria Pistol 22Scope News

शादी समारोह या अन्य आयोजनों पर हथियारों के साथ प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग आम है जो गलत है – ग्रामीण

ग्रामीणों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी शादी समारोह या अन्य आयोजनों पर हथियारों के साथ प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग आम है जो गलत है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और युवक की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद रानीगंज थाना पुलिस मामले में सक्रिय हो गई है।

यह भी पढ़े : जहानाबाद में देसी कट्टा लहराते युवक की Reel वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मंटू भगत की रिपोर्ट

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...