Advertisment

Union Minister गिरिराज सिंह पर हमला, बाल बाल बचे मंत्री

बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला कर दिया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से केंद्रीय मंत्री चोटिल होने से बच गये। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री बलिया प्रखंड में एक कार्यक्रम के दौरान जनसमस्या सुन रहे थे तभी एक युवक वहां पहुंच कर पहले उल्टा सीधा बयानबाजी करने लगा।

बयानबाजी से जब वहां मौजूद लोगों ने मना किया तो युवक ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हाथ चला दिया। हालांकि वक्त रहते सुरक्षाकर्मी ने युवक को पकड़ लिया। युवक को बलिया थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री पर हमला के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला।

अपने ऊपर हमले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के शह पर कुछ कट्टरपंथियों का मनोबल काफी बढ़ गया है जिसकी वजह से आज मेरे ऊपर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हमला कर मुझे डराने की कोशिश की जा रही है लेकिन इससे मैं डरने वाला नहीं हूं, मैं अपना काम निरंतर जारी रखूँगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-        Student 1 सप्ताह से है गायब, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Union Minister Union Minister

Union Minister

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...