बेगूसराय : अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने सात दिवसीय दौरे के तीसरे दिन बाढ़ प्रभावित बलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया गिरिराज सिंह बलिया प्रखंड के सादीपुर दियारा पहुंचे जहां बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही मंत्री ने बांध किनारे चल रहे सामुदायिक किचन का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बाढ़ पीड़ितों ने पॉलिथीन और नाव की कमी की शिकायत सांसद से की। सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को शाम्हो, मटिहानी और बेगूसराय प्रखंड के बाढ़ इलाकों का दौरा किया था। बाढ़ पीड़ितों ने गिरिराज सिंह को कई तरह की शिकायत की जिसके बाद सांसद ने लोगों को समझा-बुझाकर अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने का आदेश दिया।
Highlights
















