मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से कुदाल से हमला किया गया है। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज मोकामा रेफरल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है।
फसल की कटाई को लेकर 2 परिवार के लोग आपस में भिड़े थे
जानकारी के मुताबिक, फसल की कटाई को लेकर दो परिवार के लोग आपस में भिड़े थे जिसमें इतनी बड़ी घटना घटी है। मोकामा थाना की पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटे हैं। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल में ‘दवा घोटाला’ का शक, स्टॉक में बड़ा खेल, DM के जांच आदेश से मचा हड़कंप
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights







