Advertisment

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल में फंसा SI

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना का है, जहां पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

आरोपी SI जमीन से जुड़े एक जांच प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले घूस की मांग कर रहा था

बताया जा रहा है कि आरोपी एसआई जमीन से जुड़े एक जांच प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले घूस की मांग कर रहा था। इस पूरे मामले की शिकायत औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को निगरानी विभाग से की थी। शिकायत में कहा गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से मांगी गई जांच रिपोर्ट को जानबूझकर लंबित रखा गया और इसके एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।

Vigilance Raid 1 22Scope News

टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को थाना के पास ही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया – DSP आसिफ इकबाल मेंहदी

निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी के मुताबिक, टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को थाना के पास ही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसआई को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, निगरानी विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Vigilance Raid 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लिपिक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल कार्यालय में था तैनात

रमण कुमार की रिपोर्ट

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को ED...

 कोयला घोटाला मामले में ED ने कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन भेजा है। सभी से अलग-अलग तारीखों...