रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु हुई डायरेक्ट Train, यहां पढ़े डिटेल्स

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह Train धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 से रवाना हुई। सांसद ढुल्लू महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

ट्रेन के धनबाद जंक्शन पहुंचते ही स्वागत किया गया

धनबाद वासियों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी सौगात मिली है। जो Trainअब तक स्पेशल के रूप में चल रही थी, उसे रेल मंत्रालय ने स्थायी और नियमित सेवा का दर्जा दे दिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से धनबाद के बीच चलने वाली इस ट्रेन के नियमित होने की खुशी धनबाद में साफ नजर आई। ट्रेन के धनबाद जंक्शन पहुंचते ही स्वागत का माहौल बन गया।

स्टेशन पर स्थानीय लोगों, यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।

सांसद ढुल्लू महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा किया

रात्रि करीब 10 बजकर 40 मिनट पर धनबाद पहुंची यह ट्रेन कुछ ही देर बाद, रात 11 बजे फिर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना हुई। सांसद ढुल्लू महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा किया।

जबकि कतरास स्टेशन पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौजूद थे। सांसद ने कहा कि धनबाद से मुंबई के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं थी काफी दिनों से लोगों की मांग रही है। अभी साप्ताहिक शुरू हुआ है आने वाले समय में प्रतिदिन करने का प्रयास किया जाएगा। साथी कहा कि हाल के दिनों में कई ट्रेनों का परिचालन और ठहराव शुरू किया गया है।

28 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

बता दे कि यह साप्ताहिक Train कुल 1848 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 28 स्टेशनों पर रुकेगी और बुधवार दोपहर 1:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बुधवार शाम 4:55 बजे मुंबई से चलकर शुक्रवार सुबह 8 बजे धनबाद पहुंचेगी।

ट्रेन के नियमित होने से धनबाद और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रोजगार, इलाज और पढ़ाई के लिए मुंबई जाने वाले लोगों के लिए यह सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...