Koderma : मंदिर निर्माण के बहाने जमीन हड़पने की कोशिश, धारा-163 लागू…

Koderma : कोडरमा की डोमचांच थानाक्षेत्र के मसनोडीह में दबंग और भू माफियाओं की एक अनोखी करतूत सामने आई है। यहां धर्म और आस्था के नाम पर मंदिर निर्माण के जरिए जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इस जमीन के खतियानी रैयत पिंकू कुमार ने अपनी जमीन को दबंगो से बचाने के लिए डीसी-एसपी समेत तमाम आला अधिकारियों को आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे।

Koderma : घटना के बाद भीड़ जमा
Koderma : घटना के बाद भीड़ जमा

ये भी पढ़ें- Jharkhand के लिए गर्व के पल, राष्ट्रपति ने झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से किया सम्मानित…

इसके एवज में उक्त जमीन पर एसडीओ के द्वारा बीएन एसएस 163 लागू किया गया और किसी भी तरह के निर्माण कार्य को प्रतिबंधित किया गया था। बावजूद इसके दबंग और भू माफियाओं की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उक्त जमीन पर पहुंच गए हैं और मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है।

Koderma : घटना के बारे में बताता भुक्तभोगी
Koderma : घटना के बारे में बताता भुक्तभोगी

Koderma : बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

इधर, बढ़ते तनाव को देखते हुए विवादित भूमि पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जमीन के रैयत पिंकू कुमार ने बताया कि इस जमीन से संबंधित सारे दस्तावेज उनके पास हैं और यह जमीन उनकी है। बावजूद इसके गांव के दबंग जो उनकी इस जमीन को हड़पना चाहते हैं अब मंदिर निर्माण का सहारा लेकर ग्रामीणों को एकजुट कर लिया है और प्रशासन के रोकने के बावजूद मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से चलेगा सघन अभियान, NCVBDC टीम ने किया रिव्यू 

Koderma : घटना की जानकारी देती एसडीओ
Koderma : घटना की जानकारी देती एसडीओ

Koderma : जमीन के एवज में 5 लाख रुपए मांगे गए थे

उन्होंने बताया कि दबंगों ने इस जमीन के लिए 5 लाख रुपए भी मांगे थे, नहीं दिए तो अब ऐसा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इस पर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। इधर, इस मामले को लेकर एसडीओ रिया सिंह ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए 20 जनवरी को बुलाया है। उन्होंने कहा कि कागजातों की जांच के बाद फैसला होगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates