SP कार्यालय से महज 2 सौ मीटर की दूरी पर SBI के ATM से चोरी करने का प्रयास रहा असफल

अररिया : एसपी कार्यालय और आवास सहित नगर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अहले सुबह बस स्टैंड रोड केनरा बैंक के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम सेंटर को गैस कटर से काटकर लूटने का असफल प्रयास किया गया। एसबीआई के मुख्य कंट्रोल रूम में अहले सुबह साढ़े तीन बजे एटीएम को गैस काटने का फुटेज देखने के बाद कंट्रोल रूम से मकान मालिक मृगेंद्र मणि को फोन कर सूचना दी गई। जिसके बाद मकान मालिक के द्वारा नगर थाना पुलिस समेत एसपी सहित अन्य अधिकारियों और मित्रों को फोन करके सूचना दी गई।

Goal 7 22Scope News

अर्टिगा गाड़ी से आया था चोर, पूर्णिया की ओर भागने में रहा सफल

आपको बता दें कि मकान मालिक ने जिस समय फोन किया था, उस समय एसबीआई कंट्रोल रूम का दावा है कि अज्ञात चोर गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया गया। पुलिस की गश्ती गाड़ी समेत पुलिस के त्वरित एक्शन नहीं लेने के कारण पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले अज्ञात चोरों को आभास मिलने पर चोर मौके से फरार हो गए। चोर अर्टिगा गाड़ी से एटीएम चोरी करने पहुंचा था और एटीएम मशीन को करीबन आधा काट लिया था। पुलिस का कहना है कि अर्टिगा गाड़ी से चोर आया था और चांदनी चौक मुख्य बाजार होते हुए पूर्णिया की ओर फरार हो गया।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : CSP संचालक व कारोबारी से अपराधियों ने की लूट, पुलिस ने करायी Live सरेंडर

मंटू भगत की रिपोर्ट

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री...

भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में...

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...