Aurangabad सदर अस्पताल रणक्षेत्र में हुआ तब्दील, इलाज में लापरवाही…

औरंगाबाद: Aurangabad सदर अस्पताल अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।दरअसल मरीज के कुछ परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर सदर अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के कर्मियों को पीटना भी शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील रहा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया और हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया।

Aurangabad सदर अस्पताल रणक्षेत्र में हुआ तब्दील

मामले में मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी छोड़ कर चले गए थे जिसकी वजह से मरीजों का इलाज सही तरीके से नहीं की गई। इसी वजह से मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए और Aurangabad सदर अस्पताल में तोड़फोड़ करने के साथ ही कर्मियों के साथ मारपीट भी की। मामले में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि प्रगति यात्रा के बावजूद सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।

मरीज की तबियत पहले से बहुत अधिक खराब थी, अस्पताल में सभी मरीजों का मुकम्मल इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया। फ़िलहाल पुलिस ने हंगामा और तोड़फोड़ के आरोप में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    15 को खगड़िया में जुटेंगे NDA के प्रदेश अध्यक्ष, प्रेस वार्ता में…

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img