बजट सत्र को लेकर सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक,सदन के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन पर हुई चर्चा

बजट सत्र को लेकर सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक,सदन के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन पर हुई चर्चा

पटना : बजट सत्र की बैठक को बिहार विधान परिषद के सभापति अमरेन्द्र नारायण सिंह ने सर्व दलीय बैठक बुलाई। जिसमे सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेता शामिल हुये। बैठक सदन के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन पर चर्चा की गई ताकि जनहित के मुद्दों पर चर्चा सुनिश्चित की जाय।

बैठक में माननीय के सुझाव पर होती है चर्चा

सभापति ने कहा कि यह एक स्थापित परंपरा है जिसके तहत सदन की शुरूआत से पहले बैठक बुलाई जाती है। बैठक में माननीय सदस्यों के द्वारा अक्सर नई चीजें और सुझाव साझा करते है। जिसे सदन की कार्यवाही में शामिल करने का प्रयास किया जाता है।

वीडियो देखे…

आधुनिक तकनीक से व्यवस्था पारदर्शी और तेज हुई है 

सभापति ने कहा कि सदन को आधुनिक सुविधाओं से लैश करने और ‘नेवा’ (National e-Vidhan Application) की शुरूआत से ज्यादा से ज्यादा मामलों पर चर्चा हो पाती है और उनके उत्तर मिल पाते हैं। कई बार तो जबाब बहुत जल्दी ही उपलब्ध हो जाते से जिससे सदन का कीमती समय बच जाता है।

आगामी बैठक कई मायने में होगा खास 

बैठक में सदन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने का संकल्प दुहराया गया। सभापति ने आशा जताई कि आगामी बजट सत्र कई मायने में खास होगा और बिहार क विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णयों का गवाह भी बनेगा।

बैठक में संसदीय कार्यमंत्री, उपसभापति सहित पक्ष-विपक्ष के कई नेता थे शामिल 

बैठक में उपसभापति राम बच्चन राय, विरोधी दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी , शशि यादव, बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव, और पूर्व मंत्री जनक राम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी प्रतिनिधियों ने सदन की गरिमा बनाए रखने और सार्थक चर्चा में सहयोग करने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में मधुबनी जिले को पर्यटन मानचित्र पर मिथिला हाट और रिवर फ्रंट से मिलेगी वैश्विक पहचान

Ranchi Municipal Corporation: 55 दिनों से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

रांची नगर निगम में 21 अगस्त से की कई सेवाएं ठप हैं। मेयर रोशनी खलखो ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निजी एजेंसी से...

Vaishali Boat Accident: गंगा में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम है। रात...

NEET UG 2026: OMR Answer Sheet पर सुप्रीम कोर्ट में आज...

 NEET UG 2026 की ओएमआर आंसर शीट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की अर्जी स्वीकार की। वहीं, NEET...