बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में कराई वापसी, झटके 5 विकेट

डिजिटल डेस्क : बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में कराई वापसी, झटके 5 विकेट। बार्डर गावस्कर ट्राफी के तीसरे मुकाबले के तहत आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के गावा स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को ती़सरे सेशन के खेल के दौरान जसप्रीत बुमराह में भारत की मैच में वापसी कराई।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजना मुश्किल हो चला है लेकिन बुमराह ने 5 विकेट चटकाते हुए भारत को मैच में पूरे दमखम के साथ खड़ा कर दिया है।

बुमराह ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट, हेड भी चलते बने…

जसप्रीत बुमराह ने गाबा टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट पूरे लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12वीं बार ये कारनामा किया है।ऑस्ट्रेलिया ने छठां विकेट भी गंवा दिया है। बुमराह ने एक ही ओवर में दो झटके दिए। मिचेल मार्श के बाद उन्होंने ट्रेविस हेड का शिकार किया। हेड ने 160 गेंद में 152 रन बनाए। यानी 327 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा।

जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए ट्रेविस हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 160 गेंद में 18 चौके की मदद से 152 रन बना सके। फिलहाल कप्तान पैट कमिंस और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। बुमराह ने इससे पहले स्टीव स्मिथ (101), मिचेल मार्श (5), मैकस्वीनी (9) और उस्मान ख्वाजा (21) को आउट किया था।

एक्शन में बुमराह
एक्शन में बुमराह

तीसरे टेस्ट में गाबा के पिच पर जब भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे…

खेल के पहले दिन बारिश के चलते 13.2 ओवर का ही खेल हुआ था। अब दूसरे दिन दो सेशन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे सेशन का खेल जारी है। रविवार को भारतीय गेंदबाज गाबा में विकेट को तरस गए । 75 रन के स्कोर पर कंगारुओं को तीसरा झटका लगा था। उसके बाद से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने गजब की बल्लेबाजी की है। दोनों के बीच 180 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई।

हेड ने टेस्ट करियर का नौवां शतक लगाया। वहीं, स्टीव स्मिथ ने गाबा में शतक ठोक दिया । उन्होंने 185 गेंदों सामना किया। स्मिथ के टेस्ट करियर का ये 33वां और भारत के खिलाफ कुल 10वां शतक है। वो रिकी पॉन्टिंग के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है।

ब्रिसबेन टेस्ट में दूसरे दिन चाय ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर  था – 234/3

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक पहली पारी में 3 विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा और स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 159 रनों की साझेदारी कर ली । दूसरा सत्र पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज इस सत्र में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।

पहले सत्र में 3 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हेड और स्मिथ की जोड़ी ने संभाला। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में कुल 130 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। फिलहाल हेड 103 और स्मिथ 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...