ऑटो चालकों का अब आसानी से बन रहा लाइसेंस….

पलामू : पलामू के डालटनगंज शहर में ऑटो चालकों के पास लाइसेंस नहीं होने के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसपर पहल करते हुए पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी ऑटो चालकों को बिना तनाव के लाइसेंस बनाने का वादा किया है. इसी कड़ी में पहल करते हुए एसपी और डीटीओ अनवर हुसैन ने सांकेतिक रूप से 5 ऑटो चालकों को आसान तरीके से लाइसेंस बनाकर दिया.

एसपी चंदन कुमार सिन्हा, डीटीओ अनवर हुसैन, ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सभी 5 ऑटो चालकों को लाइसेंस दिया, साथ ही सभी ऑटो चालकों को ₹200 की प्रोत्साहन राशि भी दिया गयी. एसपी चंदन सिन्हा ने न्यूज़ 22 scope को बताया कि ऑटो चालक लाइसेंस नहीं रहने के डर से आत्मसम्मान खोकर काम कर रहे थे ऐसे में लाइसेंस मिलने से उनका सम्मान बढेगा. डीटीओ अनवर हुसैन ने कहा कि ऑटो चालकों के साथ पूरा विभाग कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगा, उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी. ऑटो चालकों ने इस पहल पर खुशी जाहिर की है.

रिपोर्ट : संजीत यादव

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...