पूर्वी चंपारण: उत्तर बिहार के सबसे बड़े राइस मिल पर शुक्रवार की शाम आयकर और ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि आयकर चोरी के मामले में आयकर और ईडी की टीम ने छापेमारी की है। शुक्रवार की शाम मोतिहारी की सड़कों पर एक साथ बारात की चालीस गाड़ी लोगों ने जाते देखा तो सोचा कि शादी ब्याह का समय है किसी की बारात जा रही होगी लेकिन गाड़ियों का काफिला जब मोतिहारी के प्रसिद्द रिपु राज ब्रांड की चावल मिल पर के पास रुकी तो लोगों में थोड़ी उत्सुकता जगी।
बारात में आये लोगों ने जब अपनी पहचान आयकर और ईडी की टीम के रूप में दी तो मौके पर हडकंप मच गया। मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमोदेई गांव स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार को आयकर विभाग पटना और जीएसटी सेंट्रल व स्टेट तथा ईडी की टीम की संयुक्त छापेमारी कई घंटे तक चली। अधिकारियों का दस्ता बारात के रूप में पहुंची। उनकी गाडियों पर अविनाश संग नेहा का स्टीकर भी लगा हुआ था।
टीम मौके पर पहुंचने के साथ ही एसएसबी की टीम ने पूरे मिल को अपने घेरे में ले लिया। सभी टीम फैक्ट्री में आने-जाने वाली गाड़ियों और धान के पेपर देखने के बाद ही अंदर जाने दे रही है। रिपुराज के मालिक व एमडी सहित अन्य कर्मियों का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इन अधिकारियों की टीम के द्वारा अभी मीडिया को कुछ जानकारी नहीं दी जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- कल Motihari आयेंगे उप राष्ट्रपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय में…
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Avinash weds Neha Avinash weds Neha Avinash weds Neha
Avinash weds Neha</span
Highlights







