Avinash weds Neha: बारात की तरह सजी 40 गाड़ी में पहुंची आयकर और ईडी की टीम, मच गया हड़कंप

पूर्वी चंपारण: उत्तर बिहार के सबसे बड़े राइस मिल पर शुक्रवार की शाम आयकर और ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि आयकर चोरी के मामले में आयकर और ईडी की टीम ने छापेमारी की है। शुक्रवार की शाम मोतिहारी की सड़कों पर एक साथ बारात की चालीस गाड़ी लोगों ने जाते देखा तो सोचा कि शादी ब्याह का समय है किसी की बारात जा रही होगी लेकिन गाड़ियों का काफिला जब मोतिहारी के प्रसिद्द रिपु राज ब्रांड की चावल मिल पर के पास रुकी तो लोगों में थोड़ी उत्सुकता जगी।

बारात में आये लोगों ने जब अपनी पहचान आयकर और ईडी की टीम के रूप में दी तो मौके पर हडकंप मच गया। मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमोदेई गांव स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार को आयकर विभाग पटना और जीएसटी सेंट्रल व स्टेट तथा ईडी की टीम की संयुक्त छापेमारी कई घंटे तक चली। अधिकारियों का दस्ता बारात के रूप में पहुंची। उनकी गाडियों पर अविनाश संग नेहा का स्टीकर भी लगा हुआ था।

टीम मौके पर पहुंचने के साथ ही एसएसबी की टीम ने पूरे मिल को अपने घेरे में ले लिया। सभी टीम फैक्ट्री में आने-जाने वाली गाड़ियों और धान के पेपर देखने के बाद ही अंदर जाने दे रही है। रिपुराज के मालिक व एमडी  सहित अन्य कर्मियों का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इन अधिकारियों की टीम के द्वारा अभी मीडिया को कुछ जानकारी नहीं दी जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   कल Motihari आयेंगे उप राष्ट्रपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय में…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Avinash weds Neha Avinash weds Neha Avinash weds Neha

Avinash weds Neha</span

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...