Giridih : विश्व मलेरिया दिवस पर गिरिडीह सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली…

273
Giridih : विश्व मलेरिया दिवस पर गिरिडीह सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
Giridih : विश्व मलेरिया दिवस पर गिरिडीह सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
Advertisment

Giridih : गिरिडीह सदर अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक करना है। 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद के ओजोन गैलेरिया मॉल में व्यक्ति को सरेआम मारी गोली, मचा हड़कंप… 

Giridih : जागरुकता रैली निकालते लोग
Giridih : जागरुकता रैली निकालते लोग

ये भी पढ़ें- Ranchi डीसी के निर्देश पर आधी रात चला रात्रि निरीक्षण से मचा हड़कंप… 

Giridih : मलेरिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना है उद्देश्य-सिविल सर्जन

इसी क्रम में गिरिडीह सदर अस्पताल से एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान गिरिडीह सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा ने बताया कि रैली का उद्देश्य है कि मलेरिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मलेरिया से बचाव के तरीके बताना, लोगों को मलेरिया के लक्षणों के बारे में जानकारी देना, मलेरिया को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट मोड में पुलिस, सोशल मीडिया पर पैनी नजर… 

इस दौरान उन्होंने कहा कि 2030 तक देश से मलेरिया को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य है जिसे जन-जागरूकता से ही पाया जा सकता है। वहीं इस जन जागरूकता रैली में सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा, डॉ रवि महर्षि, डॉ कमलेश्वर प्रसाद, मोहम्मद नदीम सहित स्वास्थ्य सहिया और प्रशिक्षु एएनएम मौजूद थी।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates