साहिबगंज में ब्रेन मलेरिया से पांच बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मास सर्वे का निर्देश

साहिबगंज:  मंडरो प्रखंड में ब्रेन मलेरिया से पांच बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड के निदेशक अब्बु इमरान ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साहिबगंज के सिविल सर्जन से स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

ब्रेन मलेरिया से 18 पॉजिटिव केस मिले

  • मंडरो प्रखंड के बसहा पंचायत के नगरभिठा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप किया।

  • जांच में 18 मलेरिया पॉजिटिव केस मिले, जिनमें से चार ए-सिम्पटोमैटिक (बिना लक्षण वाले) मरीज हैं।

  • संभावित क्षेत्र में लगातार फॉलोअप और नियंत्रण अभियान जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश:

  1. मास सर्वे कराकर मलेरिया मरीजों की पहचान और उपचार किया जाए।

  2. मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव किया जाए।

  3. संभावित क्षेत्रों में कीटनाशी उपचारित मच्छरदानी का वितरण हो।

  4. मलेरिया-रोधी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

  5. समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

  6. प्रतिदिन की रिपोर्टिंग अनिवार्य की जाए।

कालाजार और मास फीवर सर्वे का भी निर्देश

राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बी.के. सिंह ने कहा कि मलेरिया के साथ-साथ पूरे प्रखंड में कालाजार और मास फीवर सर्वे कराया जाए। सभी संक्रमित मरीजों का पूर्ण उपचार किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात

मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम शनिवार को साहिबगंज रवाना हुई। टीम आवश्यक दवाओं और जांच किट के साथ संभावित क्षेत्रों में लगातार जांच और उपचार कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है।


Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...